CG News : शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग के पांच ठिकानों पर EOW की दबिश

CG News : शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग के पांच ठिकानों पर EOW की दबिश

CG News : शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग के पांच ठिकानों पर EOW की दबिश

CG News : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शनिवार सुबह दुर्ग स्थित शराब कारोबारी विजय भाटिया के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। इसी बीच सूचना मिली है कि एसीबी के अधिकारी फरार आरोपी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ ला रहे हैं।

पूर्व सीएम के करीबी माने जाते हैं भाटिया

विजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। शराब घोटाले से जुड़े मामलों में ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू पहले भी उनके ठिकानों पर तीन बार दबिश दे चुके हैं। पिछली बार छापेमारी के दौरान भाटिया घर पर नहीं मिले थे, लेकिन इस बार EOW की छह सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधे गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

2019 से 2022 के बीच हुआ शराब घोटाला

बताया गया है कि यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों से अवैध रूप से शराब बिक्री से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अब तक इस घोटाले से 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान की बात सामने आई है।

IAS अधिकारियों और कारोबारी गठजोड़ पर आरोप

ED की जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन सीएम के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम दिया गया।

इस मामले में 28 दिसंबर 2024 को ED ने कवासी लखमा और उनके परिजनों के घरों पर छापा मारा था, जिसमें कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे। इसके बाद 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार कर रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया, जहां वे अब तक बंद हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home