CG News :बिना मेडिकल डिग्री मरीजों का इलाज, जांच के निर्देश
CG News :छत्तीसगढ़ से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही का वीडियो समाने आया है, जिसमें बिना मेडिकल डिग्री के युवती मरीजों को दवाई बांटती नजर आई, वीडियो सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना गरियाबंद जिले के कौंदकेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें फार्मासिस्ट की जगह बिना मेडिकल डिग्री के युवती मरीजों को दवाई बांटते हुए दिखाई दे रही है और वहाँ की फार्मासिस्ट भावना चंद्राकर उस समय स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं थीं, इस बारे में युवती से पूछताछ की गई तो युवती ने बताया कि, उसे जीवन दीप समिति ने अस्पताल में रखरखाव सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है |
वीडियो सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं गाँव के स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में आक्रोश जताया और तंज कसते हुए कहा कि, जल्द हीं अस्पतालों में यूट्यूब डॉक्टर और व्हाट्सएप नुस्खा विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का इलाज होगा |