CG News : दुर्ग में खाद्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती, कंट्रोल रूम की लापरवाही पर 6 कर्मचारियों को नोटिस

CG News : दुर्ग में खाद्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती, कंट्रोल रूम की लापरवाही पर 6 कर्मचारियों को नोटिस

CG News : दुर्ग में खाद्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती, कंट्रोल रूम की लापरवाही पर 6 कर्मचारियों को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खाद्य विभाग के कंट्रोल रूम में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए तैनात छह कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।

इस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायत निवारण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

राइस मिलों की जांच में सामने आई अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने चार राइस मिलों में स्टॉक और परिवहन व्यवस्था की जांच के लिए विशेष टीमों को भेजा। जांच में दो राइस मिलों में निर्धारित मात्रा से कम अनाज का स्टॉक पाया गया, जबकि दो अन्य मिलों में परिवहन प्रणाली में गंभीर खामियां उजागर हुईं।

चारों राइस मिलों को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने चारों राइस मिल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उनसे परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहनों की जानकारी, चावल की वास्तविक मात्रा और स्टॉक में अंतर के कारणों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : महादेव बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 21.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home