CG News: कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई गंभीर घायल

CG News: कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई गंभीर घायल

CG News: कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई गंभीर घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांग्रेस नेता का बेटा बना निशाना

यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। हमले में उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष कश्यप को सिर और सीने में गोली लगी। आयुष बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था और हाल ही में पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय हुआ था।

परिजनों को कमरे में किया बंद

घटना के दौरान बदमाशों ने पहले माता-पिता को एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि वे विरोध न कर सकें। इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों पर फायरिंग की और मौके से कुछ नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में थे मौजूद

घटना के वक्त आयुष, उसका छोटा भाई आशुतोष (16) और बहन प्रेरणा एक ही कमरे में सो रहे थे। प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर सीधे आयुष को निशाना बनाते हुए अंदर आए और गोली चला दी।

पहले भी हुई थी पूछताछ

परिवार के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले भी तीन संदिग्ध युवक घर आकर आयुष के बारे में पूछताछ कर चुके थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात पूर्व नियोजित हो सकती है।

व्यवसायिक रंजिश की आशंका

मृतक के पिता का कहना है कि रेत के कारोबार को लेकर उनके बेटे को निशाना बनाया गया। हाल ही में आयुष ने इस काम में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की थी, जिसके बाद से विवाद की स्थिति बन रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। शहर में नाकेबंदी कर दी गई है और कॉल डिटेल के जरिए भी आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 25 हुई, इलाज के दौरान एक और मरीज ने तोड़ा दम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.