CG News: प्रदेश में PDS के तहत अप्रैल माह के लिए केरोसिन आबंटित

CG News: प्रदेश में PDS के तहत अप्रैल माह के लिए केरोसिन आबंटित

CG News: प्रदेश में PDS के तहत अप्रैल माह के लिए केरोसिन आबंटित

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

वितरण की मात्रा और पात्रता

अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।

जिला-वार आबंटन

• बिलासपुर: 36 किलोलीटर
• बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर, जशपुर: 24-24 किलोलीटर
• अन्य जिलों: 12-12 किलोलीटर

समय-सीमा और निगरानी

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का उठाव और वितरण 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाए। जिन दुकानों में मांग कम है, वहां शेष स्टॉक जरूरत वाले दुकानों में पुनः आबंटित किया जाएगा।

शहरी इलाकों का विवरण

प्रदेश के 11 शहरी इलाकों में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर, बेमेतरा शामिल हैं। रायपुर के आसपास की 297 दुकानों में कुल 3,20,478 राशनकार्डधारकों के लिए केरोसिन स्टॉक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home