CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना

CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना

CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना

CG News: रायपुर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर होने वाले विवादों के बीच नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शहर के सभी 70 वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन निर्धारित कर दिए गए हैं। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि लोग केवल तय जगहों पर ही कुत्तों को भोजन करा सकें, नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य पशु प्रेमियों और स्थानीय रहवासियों के बीच होने वाले विवादों को कम करना है। साथ ही आवारा कुत्तों के प्रबंधन और निगरानी को भी अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

70 वार्डों में चिन्हित किए गए फीडिंग जोन

नगर निगम ने जोन-1 से लेकर जोन-10 तक सभी वार्डों में अलग-अलग स्थानों को फीडिंग जोन के रूप में चिन्हित किया है। इनमें मैदान, तालाब, बाजार क्षेत्र, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम और खाली प्लॉट जैसी जगहें शामिल हैं। निगम का कहना है कि नागरिक अब इन्हीं निर्धारित स्थानों पर आवारा कुत्तों को भोजन करा सकेंगे।

आवारा कुत्तों की शिकायतों पर जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी। शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्र से कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के तहत जांच और उपचार किया जाएगा।

नसबंदी और टीकाकरण पर भी जोर

निगम द्वारा पकड़े गए कुत्तों का डी-वॉर्मिंग, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी जैसी प्रक्रियाएं कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अपने वार्ड का फीडिंग जोन कैसे जानें?

नगर निगम के मुताबिक सभी वार्डों में फीडिंग जोन की जानकारी संबंधित सूचना बोर्डों और जोन कार्यालयों में उपलब्ध है। नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित फीडिंग जोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *