CG News: बिलासपुर कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, परिसर में मची अफर – तफरी

CG News: बिलासपुर कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, परिसर में मची अफर – तफरी

CG News: बिलासपुर कोर्ट को फिर मिली बम धमकी, परिसर में मची अफर – तफरी

CG News: बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया, यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार तीसरी बार ऐसी धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे, टीमों ने कोर्ट परिसर के अंदर-बाहर, कमरों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को तुरंत खोजा जा सके.

प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी

सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कड़ी जांच शुरू कर दी गई है, हर व्यक्ति की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके, धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल सक्रिय हो गई है, ईमेल के स्रोत, सर्वर और आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: ई-केवायसी की बाध्यता बनी संकट, हजारों लोग महीनों से राशन से वंचित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.