CG News: रायपुर में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर चला बुलडोजर

CG News: रायपुर में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर चला बुलडोजर

रायपुर: जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम अमलीडीह में नाले और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से कब्जे हटाए। यह कार्रवाई एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में की गई।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

अभियान के दौरान नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, राजस्व निरीक्षक यश वराह, पटवारी राजाराम पोटाई, फुंडहर पटवारी धर्मेंद्र और नगर निगम जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे भी उपस्थित रहे। कार्रवाई के बाद नाले के प्राकृतिक बहाव को पुनः उसके मूल मार्ग पर लाया गया।

भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसलिए चिन्हांकन

टीम ने नाले के अलावा शासकीय जमीन, चरागाह और रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया। साथ ही इन जमीनों का चिन्हांकन किया गया, ताकि आगे दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और प्राकृतिक जलस्रोतों पर कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल से, नक्सल मोर्चे पर दो दिन मंथन, बस्तर पंडूम में होंगे शामिल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home