CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 एडिशनल जज बने स्थायी न्यायाधीश, कॉलेजियम बैठक में मिली मंजूरी
CG News: सुप्रीम कोर्ट ने 24 मार्च को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पांच एडिशनल जजों को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सहमति दे दी है, इस फैसले के बाद अब ये सभी जज परमानेंट जस्टिस के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
किन जजों को मिली स्थायी नियुक्ति
स्थायी न्यायाधीश बनाए गए जजों में सचिन सिंह राजपूत, संजय कुमार जायसवाल, विभु दत्त गुरु और अमितेन्द्र किशोर प्रसाद शामिल हैं, ये सभी अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे और अब उन्हें स्थायी पद मिल गया है.
बार और बेंच दोनों कोटे से चयन
इन नियुक्तियों में संतुलन देखने को मिला है, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल बेंच कोटे से जिला न्यायालय से पदोन्नत होकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं, जबकि जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद बार कोटे से अधिवक्ता के रूप में सीधे नियुक्त किए गए थे.
न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी गति
इस फैसले से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है, स्थायी जजों की नियुक्ति से कोर्ट की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को समय पर न्याय मिलने में मदद मिलेगी.