CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 42 मकान ढहाए गए
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गंगापुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित 7 एकड़ सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 37 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर 42 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया.
20 साल से रह रहे थे लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि, वे पिछले 20-22 वर्षों से यहां रह रहे थे और सीमांकन में उनके घर शामिल नहीं थे, इसके बावजूद उनके मकान तोड़ दिए गए, लोगों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया, कार्रवाई के दौरान भारी विरोध देखने को मिला, कुछ लोगों ने प्रशासनिक टीम और जेसीबी पर पथराव किया, जिससे मशीन का शीशा टूट गया, हालात बिगड़ते देख पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा और लोगों को मौके से हटाया गया.
प्रशासन का पक्ष
अधिकारियों के अनुसार, कब्जाधारियों को साल 2000 से ही नोटिस दिए जा रहे थे, 2025 में हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अंतिम नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान महिलाएं और बच्चे रोते-बिलखते नजर आए, लोगों का कहना है कि, अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची और वे खुले में रहने को मजबूर हो जाएंगे.