CG News: खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे में गंभीर लापरवाही उजागर, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई थी जिम्मेदारी

CG News: खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे में गंभीर लापरवाही उजागर, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई थी जिम्मेदारी

CG News: खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे में गंभीर लापरवाही उजागर, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई थी जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जांच में सामने आया है कि, रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी पहले से ब्लैकलिस्टेड थी, इसके बावजूद उसे संचालन की जिम्मेदारी दी गई.

ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर सवाल

‘रोपवे एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता’ के खिलाफ पहले भी कई हादसों के आरोप हैं, यह कंपनी डोंगरगढ़ और बिहार में भी रोपवे संचालन के दौरान दुर्घटनाओं में घिर चुकी है, जहां लोगों की जान तक जा चुकी है.

कैसे हुआ हादसा?

22 मार्च को श्रद्धालुओं से भरी रोपवे ट्रॉली अचानक टूटकर करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गई, इस दर्दनाक हादसे में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मेंटेनेंस में भारी लापरवाही

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, रोपवे की केबल और सुरक्षा उपकरणों की लंबे समय से जांच नहीं हुई थी, मेंटेनेंस रिकॉर्ड में भी कई खामियां मिली हैं और वहां तैनात कर्मचारी प्रशिक्षित इंजीनियर नहीं थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्रशासन पर उठे सवाल

यह रोपवे मार्च 2024 से संचालित हो रहा था, लेकिन किसी भी विभाग ने इसकी नियमित सुरक्षा जांच नहीं की, ट्रस्ट कमेटी और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को संचालन की अनुमति कैसे दी गई, फिलहाल पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, प्रशासनिक टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 42 मकान ढहाए गए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News