CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए की गई बड़ी घोषणाएं
CG News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया.
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/IMG-20260129-WA0008-scaled-342205.jpg?format=webp&compress=true&quality=80&w=1920&dpr=0.8)
ओलंपिक खिलाड़ियों को मिलेगी आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत को 2 करोड़ और कांस्य विजेताओं को 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा, राज्य में खेलो इंडिया अभियान के तहत खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, सरगुजा के पंडरा पाठ क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जाएगी.
गीता फोगाट की प्रेरणादायक अपील
गीता फोगाट ने अभिभावकों से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, तीन दिवसीय इस आयोजन में भाला फेंक, खो-खो, मलखंभ, वॉलीबॉल सहित 12 खेलों में सरगुजा संभाग के 2500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, सरगुजा ओलंपिक 2026 न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी दे रहा है, सरकार की पहल से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है.