CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत की उम्मीद

CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत की उम्मीद

CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत की उम्मीद

CG News :रायपुर, छत्तीसगढ़: देश में मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है, और छत्तीसगढ़ में इसके 5 जून से पहले पहुंचने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी शामिल है।

मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट
शनिवार को छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।

रायपुर में सुबह से छाए बादल, हुई बारिश
रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने माहौल को सुहाना बना दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से राहत
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह, बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम, अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोरिया, बिलासपुर, और कोरबा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना है:

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।
7 जिलों में बारिश के चांस: कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।
गरज-चमक और बिजली के दौरान रखें ध्यान
मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षा के कुछ उपाय सुझाए हैं:

गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाएं या किसी सुरक्षित पक्के आश्रय में रहें।
अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है तो तुरंत उकड़ू बैठ जाएं।
पेड़ों के नीचे न ठहरें।
बिजली लाइन से दूर रहें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home