CG News: रायपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के बाद बवाल, 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, कार्रवाई पर सियासत तेज

CG News: रायपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के बाद बवाल, 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, कार्रवाई पर सियासत तेज

CG News: रायपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के बाद बवाल, 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, कार्रवाई पर सियासत तेज

CG News: रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद हुए विवाद ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए. यह कार्रवाई संबंधित थाना प्रभारी की शिकायत के आधार पर की गई है.

प्रमोद दुबे ने सरकार पर उठाए सवाल

एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान जूते-चप्पल और पथराव भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया, लेकिन कार्रवाई केवल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई. उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताते हुए सरकार की आलोचना की.

निष्पक्ष जांच की मांग

प्रमोद दुबे ने कहा कि सत्ता पक्ष के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन किया और हिंसा की. उनका दावा है कि कुछ लोग ट्रैक्टर में पत्थर लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की.

घायल पुलिसकर्मियों से मिले पुलिस कमिश्नर

घटना के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना. उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायलों के उपचार की समीक्षा भी की.

प्रदर्शन के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद

यह विवाद उस प्रदर्शन के बाद सामने आया, जब दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन, के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था. प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के बाद अब मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, अगले 5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और जलभराव की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home