CG News: गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 17 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार

CG News: गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 17 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार

CG News: गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 17 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार

CG News: नक्सलवाद के विरुद्ध जारी अभियान में सुरक्षा बलों को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 17 माओवादियों ने एक साथ पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम (DVCM), एरिया कमेटी सचिव, पीपीसीएम और कमांडर रैंक के 11 वरिष्ठ कैडर शामिल हैं, इन सभी पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था, यह सरेंडर माओवादी संगठन के टूटते ढांचे और कमजोर होती पकड़ का सीधा प्रमाण है.

CG BREAKING: 5 बड़े नक्सलियों समेत 11 ने डाले हथियार | CG BREAKING: 11  including 5 big Naxalites surrendered | CG BREAKING: 5 बड़े नक्सलियों समेत  11 ने डाले हथियार

गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है, केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे प्रभावित राज्यों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही हैं, सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई और सरकार की उदार पुनर्वास नीति के कारण नक्सली अब हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में टूटा नक्सलियों का मनोबल

पिछले एक वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि, नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है, अकेले छत्तीसगढ़ में इस दौरान 287 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए, 1,000 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 837 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण किया, इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि, सुरक्षा एजेंसियों का दबाव और विकास की पहुंच नक्सलियों के प्रभाव को तेजी से खत्म कर रही है.

दोहरी रणनीति का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि, सरकार की ‘सख्ती और पुनर्वास’ की दोहरी रणनीति रंग ला रही है, एक ओर जहां घने जंगलों में सुरक्षा बल नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों को ध्वस्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आत्मसमर्पण करने वालों के लिए बेहतर जीवन और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, स्थानीय स्तर पर बदलते हालात और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच ने माओवादियों के ‘भर्ती नेटवर्क’ की कमर तोड़ दी है.

शांति और विकास की नई सुबह

लगातार हो रहे आत्मसमर्पण और प्रभावी सैन्य ऑपरेशन्स से यह विश्वास जगा है कि, 2026 तक भारत के नक्शे से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा, गढ़चिरौली की यह घटना अन्य भटके हुए युवाओं के लिए भी एक संदेश है कि, हिंसा का रास्ता सिर्फ विनाश की ओर जाता है, जबकि मुख्यधारा में लौटने पर सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित है.

यह भी पढ़ें : CG News: नवरात्र में कमर्शियल गैस की किल्लत, ट्रस्ट और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetceltabetceltabetteosbetteosbetroketbetroketbetbetkolikbetkolikmeritbetromabetromabetalobetalobetroketbetroketbetprensbetprensbetteosbetteosbetcasivalcasivalyakabetyakabetcasiveracasiveraorisbetorisbetjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetteosbetteosbethttps://m.betsiteleri-canli-bahis.vip/https://rodrigocornejo.es/celtabetceltabetroketbetroketbetbetkolikbetkolikkingbettingkingbettingromabetromabet girişkulisbetkulisbet giriştrendbettrendbet girişibizabetibizabet girişextrabetextrabet girişgalabetgalabet girişpradabetpradabet girişsonbahissonbahis girişalobetalobet giriş