CG News: बलरामपुर में अफीम की बड़ी खेप जब्त, किसानों से पूछताछ जारी

CG News: बलरामपुर में अफीम की बड़ी खेप जब्त, किसानों से पूछताछ जारी

CG News: बलरामपुर में अफीम की बड़ी खेप जब्त, किसानों से पूछताछ जारी

CG News: बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने लगभग ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की, मौके से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 18 क्विंटल 87 किलो है, इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए बताई जा रही है, यह मामला कोरंधा थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फसल जब्त की गई, इस मामले में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया है.

Balrampur Opium Farming Case: 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल

किसानों की कथित अनजानगी

गिरफ्तार किए गए किसानों सहादुर नगेशिया और टुईला राम ने बताया कि, उन्हें अफीम की खेती की पहचान नहीं थी और उन्हें नहीं पता था कि यह गैरकानूनी है,
• टुईला राम ने गांव के किसान रोपना से 6 हजार रुपए में खेत लिया था,
• दोनों किसानों ने बताया कि, झारखंड के भूपेंद्र उरांव ने उन्हें मसाले की खेती का प्रस्ताव दिया था और मुनाफे का हिस्सा बांटने का भरोसा दिलाया.

After Durg, opium was cultivated on 5 acres in Balrampur, and the drug deal  was struck before it was harvested.

झारखंड के मजदूरों की संलिप्तता

अफीम की फसल दो किस्तों में बोई गई थी, कुछ पौधों पर पहले ही से डोडे काटे जा चुके थे, किसानों के अनुसार झारखंड के चार-पांच लोग फसल की पहरेदारी और अन्य काम करते थे, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए, सिंचाई के लिए पास के प्राकृतिक जल स्रोत का पानी पाइप से खेतों तक पहुंचाया गया था.

दुर्गम इलाके में खेती और सर्वे की तैयारी

खजुरी के तुर्रीपानी में अफीम की खेती झारखंड की सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर की गई थी, यह क्षेत्र दुर्गम होने के कारण आम लोगों का आना-जाना नहीं है, साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अफीम की खेती की आशंका को देखते हुए सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है.

झारखंड में निगरानी, छत्तीसगढ़ में खेती

बलरामपुर के त्रिशुली में 3.67 एकड़ और कोरंधा के खजुरी में ढाई एकड़ अफीम की फसल जब्त की गई, झारखंड में अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सैटेलाइट निगरानी की जाती है, ऐसा माना जा रहा है कि, तस्करों ने यही कारण देख कर सरहद से लगे दूरस्थ बलरामपुर जिले के क्षेत्रों को खेती के लिए चुना.

यह भी पढ़ें : CG News: अमेरिका-इजराइल की जंग से LPG सिलेंडर की किल्लत, छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने 350 से अधिक सिलेंडर जब्त किए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा
panel21.com - panel21 Resources and Information.