CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल समाधान योजना शुरू, जुर्माने में छूट और 200 यूनिट फ्री बिजली

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल समाधान योजना शुरू, जुर्माने में छूट और 200 यूनिट फ्री बिजली

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल समाधान योजना शुरू, जुर्माने में छूट और 200 यूनिट फ्री बिजली

CG News: सालों से जिनका बिजली बिल बकाया है और उन पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है, उन्हें राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना शुरू की गई है, इस योजना के तहत जुर्माने की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी और मूल बिल में भी 75% तक की छूट देने का प्रावधान है.

Solution plan launched for electricity consumers

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ

इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, बकाया जमा कराने के बाद संबंधित उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा, पहले ऐसे बकायादारों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी.

छत्तीसगढ़ में 31 लाख लोगों के घरों का बिजली बिल हुआ आधा, साय सरकार की ये  योजना दे रही बड़ी राहत | Bijli Bill News Electricity Bills Of 31 Lakh  People Reduced

पंजीयन और प्रक्रिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना की शुरुआत की, इस अवसर पर ऊर्जा सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि, योजना में शामिल होने वाले उपभोक्ता मोबाइल ऐप “मोर बिजली” या विद्युत वितरण केंद्रों पर 30 जून तक पंजीयन करा सकते हैं, नगर की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, यह योजना उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अहम कदम है, प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे.

कैसे मिलेगा लाभ ?

अफसरों के अनुसार, मान लीजिए किसी उपभोक्ता का 2022 से बिजली बिल बकाया है,
• मूल बिल: 10,000 रुपए
• जुर्माना: 40,000 रुपए
• कुल बकाया: 50,000 रुपए
इस योजना के तहत:
• 40,000 रुपए जुर्माना पूरी तरह माफ
• मूल बकाया घटकर केवल 2,500 रुपए रह जाएगा
बकाया जमा कराने के बाद उपभोक्ता का कनेक्शन सक्रिय कर दिया जाएगा और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर में अफीम की बड़ी खेप जब्त, किसानों से पूछताछ जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *