CG News: बस्तर का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता की घोर लापरवाही, स्वास्थ्य संकट पर गहराया संकट

CG News: बस्तर का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता की घोर लापरवाही, स्वास्थ्य संकट पर गहराया संकट

CG News: बस्तर का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता की घोर लापरवाही, स्वास्थ्य संकट पर गहराया संकट

CG News: बस्तर संभाग का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र, ‘डिमरापाल मेडिकल कॉलेज’, इन दिनों स्वास्थ्य के बजाय जानलेवा साबित हो रहा है, अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीरें प्रशासनिक लापरवाही की चौंकाने वाली गवाही दे रही हैं, पोस्टमार्टम कक्ष के पीछे खुले में फेंके गए इंसानी अंग, खून से लथपथ पट्टियाँ और संक्रमित सुइयां संक्रमण फैलाने का गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं.

नियमों की धज्जियां और कानून का उल्लंघन

यह केवल अव्यवस्था नहीं है, बल्कि बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 का सीधा उल्लंघन है, अस्पताल से निकलने वाले कचरे को लाल, पीली, नीली और काली श्रेणियों में बांटकर नष्ट किया जाना चाहिए, लेकिन डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इसे खुले में फेंक दिया गया.

संक्रमण का खतरा और स्वास्थ्य संकट

संक्रमित कचरा टीबी, हेपेटाइटिस, टिटनेस और एचआईवी जैसे घातक रोगों का स्रोत बन सकता है, बारिश के पानी के साथ यह कचरा भू-जल को प्रदूषित कर शहर को बड़े स्वास्थ्य संकट की ओर धकेल रहा है, अस्पताल के पीछे बिखरे नुकीले औजार और जैविक अपशिष्ट मरीजों और आवारा पशुओं के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं.

जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया और सवाल

सबसे ज्यादा चिंता का विषय जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया है, अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर चुप्पी साधे हुए हैं, सवाल उठता है कि, क्या अस्पताल प्रशासन नियमों और निगरानी की गंभीरता को समझता है, या निरीक्षण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं.

स्थानीय लोगों की चेतावनी

स्थानीय लोग चेतावनी दे रहे हैं कि, यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है, फिलहाल, संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : होली पर दुर्ग-मधुबनी स्पेशल ट्रेन की घोषणा, 18 कोच के साथ चलेगी विशेष सेवा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home