CG News: हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद नहीं रुक रहे खतरनाक स्टंट, फेयरवेल पार्टियों से जुड़े 3 नए वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई शुरू

CG News: हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद नहीं रुक रहे खतरनाक स्टंट, फेयरवेल पार्टियों से जुड़े 3 नए वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई शुरू

CG News: हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद नहीं रुक रहे खतरनाक स्टंट, फेयरवेल पार्टियों से जुड़े 3 नए वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कड़ी चेतावनी और निर्देशों के बावजूद युवाओं में स्टंटबाजी और सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुनून थमने का नाम नहीं ले रहा है, राज्य के अलग-अलग जिलों से स्टूडेंट्स द्वारा कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए 3 नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें छात्र कार की बोनट पर बैठकर, खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर जानलेवा हरकतें करते नजर आ रहे हैं.

सूरजपुर में फेयरवेल के दौरान हाईवे पर स्टंट

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट किए, छात्र 5 फोर व्हीलर गाड़ियों में सवार होकर हूटर बजाते हुए हाईवे से गुजरे और कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते दिखाई दिए, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर छात्रों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया.

Chhattisgarh Students Dangerous Car Stunts Viral VIDEO | NH Hoots

सूरजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही विश्रामपुर पुलिस हरकत में आई और स्कूल पहुंचकर जांच की, स्टंट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, क्रेटा, डस्टर और किया सेल्टॉस सहित 5 गाड़ियां स्कूल के बाहर खड़ी मिलीं, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया, पुलिस ने बताया कि, गाड़ियां छात्रों के परिजनों की थीं, लेकिन उन्हें चला रहे छात्र ही थे, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी वाहन मालिकों को थाने बुलाकर कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh Students Dangerous Car Stunts Viral VIDEO | NH Hoots

जांजगीर-चांपा में बोनट पर बैठकर स्कूल एंट्री

जांजगीर-चांपा जिले के खैरताल स्थित जीएलडी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने कार की बोनट पर बैठकर और खिड़कियों से बाहर लटककर स्कूल में एंट्री की, यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा.

सूरजपुर में गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी।

जांजगीर पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने गाड़ियों के नंबर ट्रेस कर वाहन चालकों की पहचान की, सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रति वाहन ₹2800 का चालान काटा गया, पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि, भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

धरसींवा में कार से बाहर निकलकर स्टंट

धरसींवा क्षेत्र के नगर पंचायत कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में फेयरवेल के दौरान कुछ छात्र चलती कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए, छात्र कार में खड़े होकर हाथ लहराते और जश्न मनाते दिखे, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है.

स्थानीय लोगों की मांग

धरसींवा मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जांच कर जिम्मेदार छात्रों, वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है, राज्य में युवाओं के बीच रील्स और वायरल वीडियो बनाने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते युवा यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं और अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं.

हाईकोर्ट पहले भी जता चुका है नाराजगी

इससे पहले भी
• रतनपुर रोड पर नेशनल हाईवे रोककर तलवार से केक काटने,
• मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले से बाहर निकलकर रील बनाने,
• और पुराना रिवरव्यू इलाके में बाइक स्टंट
जैसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, इन घटनाओं पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का ऐतिहासिक आयोजन: 6 हजार से ज्यादा जोड़े बने हमसफर, गरियाबंद में 4 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने लिए फेरे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *