CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में समाधि स्मारक महोत्सव में होंगे शामिल

CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में समाधि स्मारक महोत्सव में होंगे शामिल

CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में समाधि स्मारक महोत्सव में होंगे शामिल

CG News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:15 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना

रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री चौहान हेलीकॉप्टर से सीधे डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) जाएंगे, वहां वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में भाग लेंगे, इस भव्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से जैन समाज के संत, अनुयायी और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे हैं, कार्यक्रम को लेकर डोंगरगढ़ में विशेष तैयारियां की गई हैं.

शाम को रायपुर वापसी

महोत्सव में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को रायपुर लौटेंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे, उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं, इसी दिन दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ से कई महिला नेता होंगी शामिल

इस बैठक में छत्तीसगढ़ से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी और महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया भाग लेंगी.

महिला सशक्तिकरण और संगठन पर होगा मंथन

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, इसे आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: सेक्स सीडी कांड पर सियासत तेज, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में भूपेश बघेल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home