CG News : पहली शादी रहते दूसरा रिश्ता वैध नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

CG News : पहली शादी रहते दूसरा रिश्ता वैध नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पारिवारिक संबंधों और उत्तराधिकार कानून को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला की पहली शादी कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुई है, तो किसी अन्य पुरुष के साथ रहना या बच्चों को अपनाना उस रिश्ते को वैध नहीं बनाता।

न्यायमूर्ति रजनी दुबे और न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद की खंडपीठ ने एक महिला और उसकी दो बेटियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने उन्हें संबंधित संपत्ति का कानूनी उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वैवाहिक वैधता और उत्तराधिकार के अधिकार केवल कानून के आधार पर तय होते हैं। किसी के साथ लंबे समय तक सहवास करना या सामाजिक रूप से संबंध को स्वीकार किया जाना, अपने आप में कानूनी अधिकार उत्पन्न नहीं करता।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पहली शादी विधिसम्मत रूप से समाप्त नहीं होती, तब तक दूसरा रिश्ता कानूनन मान्य नहीं माना जा सकता। यह फैसला भविष्य में पारिवारिक विवादों और संपत्ति से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण नजीर के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मतदान के बाद मोहन भागवत का संदेश: लोकतंत्र में वोट देना हर नागरिक का दायित्व

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home