CG News : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से मुख्यमंत्री साय की सौजन्य मुलाकात

CG News : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से मुख्यमंत्री साय की सौजन्य मुलाकात

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री हरिवंश का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं नंदी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा भी उपस्थित रहे।

रायपुर साहित्य उत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साहित्य, संस्कृति और विचार विमर्श को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन को लेकर साहित्य जगत में खास उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News : मुख्यमंत्री साय से नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास की शिष्टाचार मुलाकात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *