CG News : मुख्यमंत्री साय से नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास की शिष्टाचार मुलाकात

CG News : मुख्यमंत्री साय से नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास की शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और जनसंचार के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ शासन को मिलेगा और वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार को मिली अहम जिम्मेदारी

राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस पद पर रहते हुए वे मुख्यमंत्री को मीडिया से जुड़े विषयों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत और समसामयिक मामलों पर परामर्श देंगे।

सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद

शासन का मानना है कि श्री दास के पत्रकारिता अनुभव से सरकार और मीडिया के बीच संवाद और समन्वय को और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और संचार दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार, मौसम रहेगा सामान्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *