Bihar News: पीएम मोदी आज सहरसा दौरे पर, प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित

Bihar News: पीएम मोदी आज सहरसा दौरे पर, प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित

Bihar News: पीएम मोदी आज सहरसा दौरे पर, प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 नवंबर को सहरसा आए, उन्होंने एनडीए के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में सहरसा के पटेल मैदान में दिन के 1:40 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित किया, पीएम को देखने और सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया, उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और हर कोने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई.

यातायात मार्ग में बदलाव

सहरसा के पटेल मैदान में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी तैयारियां की गई थी, पीएम मोदी के आगमन के पहले हीं भीषण भीड़ की संभावना को देखते
हुए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किया था, इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काफी तैयारियां की थी.

सहरसा दौरे के पहले पीएम मोदी ने रविवार को भोजपुर जिले मझौंआ हवाई अड्डा मैदान में एनडीए के उम्मीदवारों के प्रदर्शन में विशाल जनसभा को संबोधित किया था, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में जनता का अभिनन्दन करते हुए की, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार को देश का विकास इंजन बताते हुए कहा कि, विकसित बिहार, विकसित भारत का आधार है, पिछली जनसभा में उन्होंने युवाओं के रोजगार, किसानों के हित और गरीबों के उत्थान को लेकर कई घोषणाएं की थीं,उन्होंने आश्वासन दिया था कि, आगामी समय में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की ठोस पहल की जाएगी, जिससे बिहार के युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : Bihar News: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, इस बार सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं

Related Post