Bihar News: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, इस बार सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं

Bihar News: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, इस बार सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं

Bihar News: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, इस बार सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल पटना में रोड शो आयोजित किया गया, लेकिन इस बार उनके इस रोड शो में सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं दिखे, जदयू कोटे से केन्द्रीय मंत्री रंजन सिंह उनकी जगह नजर आए, इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पटना की विभिन्न सीटों के भाजपा उम्मीदवार उनके साथ रोड शो में दिखे.

रोड शो के लिए 10 स्वागत स्टॉल

पटना में पीएम मोदी का 2.8 किलोमीटर का रोड शो आयोजित किया गया, उनका रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ और नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज से होते हुए उद्योग भवन तक रोड शो हुआ, हालांकि रोड शो का समय शाम चार बजे से निर्धारित किया गया था, लेकिन यह लगभग डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ था, पीएम मोदी के रोड शो के लिए 10 स्वागत स्टॉल बनाए गए थे.

कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांकीपुर विधानसभा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नितिन नवीन को दी गई थी, जिला और पुलिस प्रशासन टीम ने भी अपनी तरफ से उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए थे, रूट को क्लियर रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे, कुल मिलाकर 2000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी और ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया था.

यह भी पढ़ें : CG News: लैब टेक्नीशियनों को 2800 रुपए का ग्रेड पे, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home