CG news : बीजापुर में नक्सली आतंक: तीन ग्रामीणों की हत्या, 12 का अपहरण, फिर रिहाई

CG news : बीजापुर में नक्सली आतंक: तीन ग्रामीणों की हत्या, 12 का अपहरण, फिर रिहाई

CG news : बीजापुर में नक्सली आतंक: तीन ग्रामीणों की हत्या, 12 का अपहरण, फिर रिहाई

CG news : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सली आतंक का चेहरा सामने आया है। मंगलवार को नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी और 12 अन्य ग्रामीणों का अपहरण कर उन्हें जंगल में ले गए। हालांकि बाद में सभी अपहृत ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया और वे सकुशल घर लौट आए हैं।

घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पहले जग्गू मोडियाम, अनिल मंडावी और सोमा मोडियाम की बेरहमी से हत्या की। इसके बाद उन्होंने गाँव से 12 लोगों का अपहरण कर उन्हें गहरे जंगलों में ले जाया।
सूत्रों की मानें तो अपहृत 12 ग्रामीणों में से लगभग 7 लोगों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में भय का साया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिहा हुए ग्रामीणों ने क्या बताया?

रिहा हुए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नक्सलियों ने पूछताछ के लिए उठाया था। उन्हें समझाया गया कि पुलिस और प्रशासन के साथ संपर्क न रखें। मारपीट का सामना करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।घटना के बाद से इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों में नक्सलियों की दहशत फिर सिर चढ़कर बोल रही है। पुलिस और CRPF की टीमें गाँव में लगातार गश्त कर रही हैं।
मृतकों के नाम:
• जग्गू मोडियाम
• अनिल मंडावी
• सोमा मोडियाम

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.