CG News: छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन,200 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
CG News: छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी आज लाल आतंक के रास्ते को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होंगे, इन माओवादियों में बड़े हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं.
सीएम साय के सामने करेंगे आत्मसमर्पण
जगदलपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में आज नक्सली नेता रुपेश के नेतृत्व में लगभग 200 माओवादी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे, इस कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर रेंज IG पी सुन्दरराज के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
नक्सल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक मोड़: सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, बस्तर की वास्तविक शक्ति उन लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में शामिल है, इन्हीं मूल्यों पर आधारित शासन की नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और परिवर्तन का सन्देश पहुंचाया है, यह अवसर बस्तर में लाल आतंक के उन्मूलन में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक बनेगा.
जगदलपुर में सरेंडर करने वाले इन माओवादियों में नक्सली प्रवक्ता रुपेश के अलावा 1 सेन्ट्रल कमेटी मेम्बर, 2 दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर, 15 डिवीजनल कमेटी मेम्बर, एक माड़ एसीएम और 121 अन्य कैडर के माओवादी भी शामिल हैं, इन माओवादियों के आत्मसमर्पण करने के बाद पूरा माड़ डिविजन खाली हो जाएगा.