CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CG News: आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार शाम को काम करते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट 40 मीटर ऊंचाई से गिर गई, इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, इस बड़ी लापरवाही में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए पुलिस ने प्लांट के मालिक सहित प्लांट से जुड़े अन्य आठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

आरकेएम पावर प्लांट में बॉयलर की मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन काम के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक असंतुलित होकर गिर गई, इसमें दो मजदूरों की मौके पर हीं मौत हो गई और दो मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हो गई, वहीं अन्य छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और जांच की तो पता चला कि, काफी समय से लिफ्ट में मेंटनेंस का कार्य नहीं हुआ था, जिस वजह से वह ख़राब हो गई थी, इस पर पुलिस ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्लांट प्रबंधन के मालिक सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं कलेक्टर ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए जांच के लिए टीम गठित की है, इसमें डभरा एसडीएम एक महीने के अंदर पूरी घटना की जांच कर, हादसे की असली वजह और हादसे के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगें .

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home