CG News: प्रदेश के शासकीय स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण, निर्देश जारी
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण कराया जाएगा, यह अंकेक्षण 6 से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा, इस अभियान के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ की तरफ से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य और जिला मिशन समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं |
बेहतर शिक्षा के लिए सामाजिक अंकेक्षण
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ को ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि, राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में निकट के स्कूल से चयनित टीम लीडर द्वारा एक टीम बनाकर स्कूलों में बेहतर शिक्षा सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया जाए, इसमें प्रत्येक स्तर के लिए 20 प्रश्नों की प्रश्नावली जिलों के माध्यम से सभी शासकीय स्कूलों में उपलब्ध कराई गई है और सामाजिक टीम का प्रशिक्षण पहले हीं शाला संकुल प्राचार्य के माध्यम से किया जा चुका है , सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार अव्यवस्था न हो इसके लिए अंकेक्षण प्रक्रिया की वीडियो गाइड राज्य के सभी जिलों में उपलब्ध करवा दी गई है |
जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि,सामाजिक अंकेक्षण में दिए गए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है, यह सभी स्कूलों में सुनिशिचित किया जाए,ताकि इस पूरी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए बेहतर परिणाम आ सके |