CG News:  महिला आयोग के अध्यक्ष और सचिव पर आरोप, कार्रवाई की मांग

CG News:  महिला आयोग के अध्यक्ष और सचिव पर आरोप, कार्रवाई की मांग

CG News:  महिला आयोग के अध्यक्ष और सचिव पर आरोप, कार्रवाई की मांग

CG News:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में भाजपा सरकार बनने के बाद नई नियुक्ति की गई थी, इस आयोग में नियुक्त हुई तीन सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग की है.

अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

सदस्यों का कहना है कि, अध्यक्ष आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रही हैं और पूरे आयोग को एकतरफा ढंग से चला रहीं हैं, सदस्यों ने यह भी बताया कि, उन्हें किसी भी सुनवाई या निर्णय में शामिल नहीं किया जाता है, वे अकेले हीं निर्णय कर लेती हैं, जबकि नियम के अनुसार किसी भी फैसले के अंतिम निर्णय के लिए दो सदस्यों की सहमति अनिवार्य होती है, इसके अलावा सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि, सुनवाई के दौरान अन्य लोग अध्यक्ष के पति और निजी वकील भी मौजूद रहते हैं, जो आयोग के नियम के विरूद्ध है.

सचिव पर गैर जिम्मेदारी का आरोप

सदस्यों ने आयोग के सचिव पर गैर जिम्मेदारी का आरोप लगाते हुए बताया कि, जब भी हम आय व्यय या कार्य संबंधी जानकारी मांगते है तो वे जवाब नहीं देते हैं और न हीं उन्हें किसी संभागीय सुनवाई की जानकारी देते हैं.

सदस्यों ने कहा है कि, वे इस मामले में कोर्ट तक जाएंगी और पूरे प्रकरण की जानकारी विधि विभाग, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को देंगी, उन्होंने महिला आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक भावना के विपरीत चलने का आरोप लगाया है.

प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल

राज्य महिला आयोग की यह आंतरिक कलह प्रशासनिक अनुशासन पर गंभीर सवाल उठा रही है और आयोग की विश्वसनीयता पर बड़ा असर डाल रही है.

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home