CG News :पति ने की पत्नी की हत्या ,आजीवन कारावास की सजा

 CG News :पति ने की पत्नी की हत्या ,आजीवन कारावास की सजा

 CG News :पति ने की पत्नी की हत्या ,आजीवन कारावास की सजा

CG News :छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , दरअसल एक मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी ,घटना की जानकारी पुलिस को दी गई , जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया ,जहाँ कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई |

जानकारी के मुताबिक

घटना रायगढ़ जिले की है ,जहां मृतका के पिता पुसउ धनवार ने बताया कि, वे छठी कार्यक्रम में शामिल होने लालडीपा आमघाट आए थे ,जहां 14 सितम्बर 2019 की रात लगभग 9 बजे वो समधी भगतराम के साथ खेत देखने चले गए और दामाद अनिरुद्ध खाना खा रहे थे, कुछ देर बाद वे लौटे तो उन्हें पता चला कि,पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ है ,जिसमें गुस्से में आकर दामाद अनिरुद्ध ने ,उनकी बेटी शांति के गले पर टांगी से वार कर दिया है |

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद शांति बेहोश हो गई , जिसके बाद उसे तमनार अस्पताल ले जाया गया , जिसके बाद उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया ,लेकिन गंभीर चोट के कारण वो नहीं बच पाई और 25 अक्टूबर 2019 को शांति की मौत हो गई |

आजीवन कारावास की सजा

घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया ,और न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास और 1 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई और यह भी कहा कि ,अर्थदंड न भरने की स्थिति में 1 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा |

 

 

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.