CG News : नई दिल्ली में राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं के साथ अहम बैठक, छत्तीसगढ़ से दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल
CG News : नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के आदिवासी समुदाय से जुड़े कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर चर्चा करना और समाधान की दिशा में ठोस रणनीति बनाना था।
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के आदिवासी नेताओं की रही मजबूत भागीदारी
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक विद्यावती सिदार, जनक ध्रुव, और अंबिका मरकाम समेत कई प्रमुख आदिवासी नेता शामिल हुए।
विक्रांत भूरिया भी रहे मौजूद, तय हुई संयुक्त रणनीति
इस अहम बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नेताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए संयुक्त रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे।
राहुल गांधी ने जताई प्रतिबद्धता
राहुल गांधी ने सभी आदिवासी नेताओं को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और सामाजिक न्याय कांग्रेस की प्राथमिकताओं में हैं।