CG News : भिलाई में भीषण सड़क हादसा: नवविवाहित दंपती की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

CG News : भिलाई में भीषण सड़क हादसा: नवविवाहित दंपती की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

CG News : भिलाई में भीषण सड़क हादसा: नवविवाहित दंपती की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

CG News : दुर्ग, छत्तीसगढ़ शुक्रवार रात भिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पास एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड क्रमांक 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे, रात करीब 11 बजे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर डिनर कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल भेजा।

चक्काजाम और परिजनों का आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गहरा आक्रोश जाहिर किया। आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।
स्थिति को बिगड़ते देख सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत व समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिवकुमार और मुस्कान की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी। इस दुखद घटना ने पूरे मोहल्ले और परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home