CG News: CGPSC SI भर्ती का रिजल्ट जारी, 7301 अभ्यर्थी मेन्स के लिए चयनित

CG News: CGPSC SI भर्ती का रिजल्ट जारी, 7301 अभ्यर्थी मेन्स के लिए चयनित

CG News: CGPSC SI भर्ती का रिजल्ट जारी, 7301 अभ्यर्थी मेन्स के लिए चयनित

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है, आयोग ने कुल 7301 अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए चयनित किया है, यह भर्ती कुल 341 पदों के लिए आयोजित की जा रही है.

33 जिलों के 183 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

CGPSC की प्रीलिम्स परीक्षा 12 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में बनाए गए 183 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं.

20 गुना चयन की जगह वर्गवार आधार पर बढ़ी संख्या

आयोग के नियमों के अनुसार 341 पदों के लिए 20 गुना यानी 6820 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार उम्मीदवारों की उपलब्धता को देखते हुए इस बार कुल 7301 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से मेन्स के लिए चयनित किया गया है.

24 से 26 अक्टूबर तक होगी मेन्स परीक्षा

CGPSC ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है, यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, मेन्स में शामिल होने वाले चयनित उम्मीदवारों को अलग से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे उम्मीदवार

आयोग के अनुसार मेन्स परीक्षा के बाद उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा, सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, फिजिकल परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे, आयोग ने उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *