CG News : अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर के पास जब्त हुई मशीनें और 7 हाईवा वाहन

CG News : अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर के पास जब्त हुई मशीनें और 7 हाईवा वाहन

CG News : अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर के पास जब्त हुई मशीनें और 7 हाईवा वाहन

CG News : राजधानी रायपुर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित अभनपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। बीती रात विभागीय टीम ने ग्राम पारागांव में दबिश देकर अवैध खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके अलावा नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 7 हाईवा वाहनों को भी पकड़ा गया।

कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज उप संचालक के.के. गोलघाटे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत माफियाओं में खलबली मच गई है, वहीं ग्रामीणों ने अन्य गांवों में भी कार्रवाई की मांग उठाई है।

रेल की सीटी में गूंजेगा विकास का स्वर, बस्तर का बदलता चेहरा

लखना गांव में प्रतिदिन 50 ट्रैक्टरों से रेत की लूट!

इस बीच अभनपुर के ग्राम लखना से भी अवैध रेत खनन का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, नर्सरी और महानदी क्षेत्र से रोजाना 50 से अधिक ट्रैक्टर सैकड़ों ट्रिप रेत निकाल रहे हैं, जिसे भंडारित कर हाईवा मालिकों को बेचा जा रहा है। इससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

स्थानीय युवक पर गिरी संदेह की सुई

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे रेत कारोबार में ग्राम लखना के एक युवक की प्रमुख भूमिका सामने आई है, जिस पर अब कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग से तत्काल लखना में भी छापेमारी की मांग की है।खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि जहां-जहां अवैध रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा है, वहां सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला? पांडातराई के पार्षद पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home