CG News : बिलासपुर नगर निगम बना विद्युत विभाग का सबसे बड़ा बकायादार

CG News : बिलासपुर नगर निगम बना विद्युत विभाग का सबसे बड़ा बकायादार

CG News : बिलासपुर नगर निगम बना विद्युत विभाग का सबसे बड़ा बकायादार

CG News :  बिलासपुर नगर निगम सिटी सर्किल विद्युत वितरण कंपनी का सबसे बड़ा बकायादार बन गया है। निगम का बिजली बिल जिसे करीब डेढ़ साल से भुगतान नहीं किया गया है। सिटी सर्किल की कुल बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से विद्युत विभाग पर भारी वित्तीय दबाव बना हुआ है।

सिटी सर्किल की आर्थिक स्थिति पर संकट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में विद्युत वितरण कंपनी सिटी सर्किल की आर्थिक स्थिति पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बना है नगर निगम, जिसने बिजली बिल का करीब 230 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान नहीं किया है। यह बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि करीब डेढ़ साल से एक भी रुपया जमा नहीं किया गया है।

बिलासपुर नगर निगम ने सिटी सर्किल से कार्यालय, गार्डन, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, वाटर वर्क्स और मैदान सहित अनेक कनेक्शन ले रखे हैं। इसके एवज में हर माह करीब दो करोड़ रुपए का बिजली बिल जारी किया जाता है। लेकिन नियमित भुगतान नहीं होने के कारण हर महीने करोड़ों रुपए की राशि बकाया में जुड़ती जा रही है। इसके साथ ही प्रतिमाह सरचार्ज भी लागू होता है, जिससे राशि और तेजी से बढ़ रही है।

टैक्स वसूलने के बावजूद नहीं चुकाया बिल

चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम हर वर्ष शहरवासियों से टैक्स तो वसूलता है, लेकिन बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहा। बीते वर्षों में वित्तीय वर्ष के अंत में नगरीय निकाय मंत्रालय के माध्यम से 10-15 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार एक भी रुपया नहीं जमा किया गया है। यही नहीं, कोविड काल के दौरान भी लगातार दो वर्षों तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया।

विद्युत विभाग के सामने वित्तीय दबाव

अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी गलत संदेश दे रहा है। बिजली विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही उच्च स्तरीय हस्तक्षेप होगा और नगर निगम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा, अन्यथा विभाग को कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ के गौरव पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home