CG News : सोशल मीडिया पर भड़की सियासत, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

CG News : सोशल मीडिया पर भड़की सियासत, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

CG News : सोशल मीडिया पर भड़की सियासत, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

CG News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वॉट्सऐप पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक पूर्व पार्षद को भारी पड़ गया। गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। मुकेश साहू ने रात 1:01 बजे वॉट्सऐप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

 BJP से निष्कासित नेता

 जानकारी के मुताबिक, मुकेश साहू पहले भाजपा के अधिकृत पार्षद थे, लेकिन अनुशासनहीनता और आपत्तिजनक बयानबाज़ी के कारण पार्टी ने उन्हें पहले ही निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने राजनीतिक तौर पर भड़काऊ पोस्ट करना जारी रखा।

 पीएम के खिलाफ टिप्पणी पर FIR

 पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है। भाजपा के स्थानीय नेताओं पन्नालाल साहू, नारायण टेके, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरधर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रेमसाय कलिहारी, ताम्रध्वज सिन्हा और चंदन सिन्हा ने मिलकर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि मुकेश की इस पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home