CG News: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, रायपुर में नई कीमतें लागू, कई जगहों पर पंपों पर भीड़ कम
CG News: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बदलाव के बाद पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं और लंबी कतारें भी कम हो गई हैं।
रायपुर में नई कीमतें
राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल 103.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं निजी कंपनी जियो फ्यूल स्टेशनों पर कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
पहले मची थी अफरा-तफरी
कीमत बढ़ने और सप्लाई को लेकर फैली चर्चाओं के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। कुछ जगहों पर पंप अस्थायी रूप से ड्राई होने की स्थिति भी बनी थी, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई थी।
प्रशासन का बयान
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले के अनुसार प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल पंप संचालित हैं। रायपुर में 326 में से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई हुए, जबकि बिलासपुर में 156 में से 9 पंपों पर फ्यूल खत्म होने की स्थिति बनी थी, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सप्लाई व्यवस्था सामान्य है और भीड़ अफवाहों के कारण बढ़ी थी।
आम जनता पर असर
डीजल की कीमत बढ़ने का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। इससे ट्रांसपोर्ट खर्च, सब्जियों और राशन की कीमतें बढ़ सकती हैं।
परिवहन और कृषि पर असर
• मालभाड़ा बढ़ने से ट्रक किराया महंगा हो सकता है
• किसानों की खेती लागत में वृद्धि होगी
• सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी बढ़ोतरी संभव है