सड़क पर हंगामा: महिला ने ऑटो चालक को जमकर पीटा, VIDEO वायरल; बच्चियों से बदसलूकी का आरोप

सड़क पर हंगामा: महिला ने ऑटो चालक को जमकर पीटा, VIDEO वायरल; बच्चियों से बदसलूकी का आरोप

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में अटल आवास के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला चालक को पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने ऑटो चालक पर नाबालिग बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर वह भड़क गई और सार्वजनिक स्थान पर ही चालक का कॉलर पकड़कर उसे पीटने लगी।

हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चालक

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऑटो चालक खुद को निर्दोष बताते हुए भीड़ के सामने हाथ जोड़कर सफाई देता रहा। वह लगातार माफी और रहम की अपील करता रहा, लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

“थाने चलो” कहकर ले गई महिला

कुछ देर के हंगामे के बाद महिला ने “थाने चलो” कहते हुए चालक को उसी के ऑटो में बैठाया और अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज की गई या नहीं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का पलटवार: 4 साल पहले अमित शाह ने खुद माना था नक्सलवाद में कमी, अब राजनीतिक कारणों से बदले जा रहे बयान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home