कपिल देव ने रायपुर में CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल विकास पर हुई चर्चा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। यह भेंट नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई, जहां प्रदेश में खेलों के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई।
बेल मेटल प्रतिकृति और कॉफी टेबल बुक भेंट
मुख्यमंत्री ने कपिल देव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और “पुण्यभूमि छत्तीसगढ़” कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
खेल संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
कपिल देव ने की पहल की सराहना
कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और खेल क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के साथ यहां के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
सरकार का मानना है कि खेलों में निवेश से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय मंच पर और मजबूत होगी।