CG News: फोटो खींचने के चक्कर में जलप्रपात में डूबा युवक, मौत
CG News :छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें कुछ युवक जलप्रपात घूमने गए थे, लेकिन तभी अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक का शव बरामद किया |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,ये हादसा बस्तर जिले के तोंगपाल के पास स्थित भीमसेन जलप्रपात में सोमवार को हुआ, जिसमें कुछ युवक जलप्रपात घूमने के लिए गए हुए थे,तभी अचानक फोटो खींचते वक्त एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में तेज बहाव के चलते पानी में डूब गया, इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हडकंप मच गया और हादसे की सूचना पुलिस व SDRF टीम को दी गई |
हादसे की सूचना के बाद SDRF टीम मौके पर पंहुची और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव जलप्रपात से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी |