CG News : बस्तर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल में पटरी से उतरे

CG News : बस्तर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल में पटरी से उतरे

CG News : बस्तर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल में पटरी से उतरे

CG News : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से गुजरने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा (केके) रेललाइन पर आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। लौह अयस्क से भरी एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल नंबर 5 के अंदर पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी।

दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि डिब्बे पटरी से उतरते ही चिमडीपल्ली और टाएडा स्टेशनों के बीच रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस कारण इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। खासतौर पर जगदलपुर से चलने वाली नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक यात्रा योजना बनाने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारी उपकरणों और विशेष टीमों को मौके पर भेजा गया है ताकि डिब्बों को हटाकर जल्द से जल्द ट्रैक को पुनः चालू किया जा सके। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

गनीमत रही, जनहानि टली

सबसे बड़ी राहत यह रही कि यह हादसा सुबह के समय टनल के भीतर हुआ, जब ट्रैक के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। यदि यह दुर्घटना किसी बसाहट वाले क्षेत्र में होती तो जनहानि की आशंका भी हो सकती थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें।

रेलवे प्रशासन जल्द ही ट्रैक की मरम्मत कर परिचालन बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home