CG News: महासमुंद में कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प, प्रेस कॉन्फ्रेंस के विवाद में चली कुर्सियां, FIR दर्ज

CG News: महासमुंद में कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प, प्रेस कॉन्फ्रेंस के विवाद में चली कुर्सियां, FIR दर्ज

CG News: महासमुंद में कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प, प्रेस कॉन्फ्रेंस के विवाद में चली कुर्सियां, FIR दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी सही तरीके से नहीं देने का आरोप लगाया गया। इस बात को लेकर नेताओं के बीच बहस शुरू हुई।

बहस से हाथापाई तक पहुंचा मामला

विवाद इतना बढ़ गया कि नेता आपस में भिड़ गए। गुस्से में कुर्सियां और कांच के गिलास फेंके गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ नेताओं के कपड़े भी फट गए।

तीन नेताओं के बीच हुआ विवाद

यह झगड़ा जिला उपाध्यक्ष विजय साव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच हुआ। आरोप है कि मारपीट के दौरान विजय साव ने निर्मल जैन के साथ हाथापाई की।

पुलिस बुलाकर कराया गया मामला शांत

स्थिति बिगड़ने पर जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नेताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद ही मामला शांत हुआ, घटना के बाद जिला उपाध्यक्ष विजय साव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। गौरतलब है कि उन्हें महज एक सप्ताह पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर में मोस्ट वांटेड नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, सरेंडर से सुरक्षा एजेंसियों को मिली अहम जानकारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.