CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद होने की आशंका, 28 मार्च के बाद समर शेड्यूल पर सस्पेंस
CG News: बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर एलायंस एयर की उड़ानों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, 28 मार्च को विंटर शेड्यूल समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक समर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.
28 मार्च के बाद उड़ानों पर संकट
शेड्यूल समाप्त होने के बाद उड़ानों के संचालन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन दोनों में असमंजस की स्थिति है, एयरलाइंस कंपनियां आमतौर पर हर 6 महीने में विंटर और समर शेड्यूल जारी करती हैं, लेकिन इस बार समय नजदीक होने के बावजूद नया शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है.
उड़ानों में कटौती की आशंका
पहले सप्ताह में 6 दिन संचालित होने वाली उड़ानों को घटाकर 4 दिन कर दिया गया है, साथ ही कुछ रूट्स में बदलाव की भी चर्चा है, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने उड़ानों को नियमित बनाए रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं, समिति ने अरुण साव, अमर अग्रवाल और तोखन साहू से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया है, फ्लाइट सेवा बहाल रखने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का महाधरना भी जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं.