CG News: जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग और उड़ते विमान से फैली गलतफहमी

CG News: जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग और उड़ते विमान से फैली गलतफहमी

CG News: जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग और उड़ते विमान से फैली गलतफहमी

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद प्लेन क्रैश की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में यह खबर अफवाह साबित हुई। वीडियो में जंगल क्षेत्र से धुआं उठता दिख रहा था और उसी दौरान एक विमान उड़ता नजर आया, जिससे लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताई।

वीडियो से फैली गलतफहमी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रतन पहाड़ी क्षेत्र के पास घना धुआं दिखाई दे रहा था। उसी समय आसमान में उड़ते विमान को देखकर लोगों ने दोनों घटनाओं को जोड़ दिया और प्लेन क्रैश की चर्चा शुरू हो गई।

मौके पर नहीं मिला कोई मलबा

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर किसी भी तरह के विमान के मलबे के प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जंगल में आग लगी थी।

खनिज सर्वे का था विमान

अधिकारियों ने बताया कि जिस विमान को वीडियो में देखा गया, वह खनिज सर्वेक्षण के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान जंगल में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई।

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्लेन क्रैश जैसी कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को साझा न करें। फिलहाल वन विभाग और प्रशासन जंगल में लगी आग पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.