CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जेठ की तपती धूप और लू ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि अब रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

राजधानी रायपुर शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा। दोपहर करीब 2 बजे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शाम 7:30 बजे भी तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

भिलाई-दुर्ग और महासमुंद में भी तपिश

भिलाई और दुर्ग में भी स्थिति समान रही, जहां शाम के समय तापमान लगभग 42 डिग्री रहा। महासमुंद में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दिया।

मौसम विभाग ने बताई वजह

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण हैं। दिन की शुरुआत से ही लू जैसे हालात बन रहे हैं और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 मई तक प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ड्रम और जरीकेन में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *