CG News: रायपुर के सिलतरा में किसान हाइटेंशन टावर पर चढ़ा, जमीन वापस दिलाने की मांग

CG News: रायपुर के सिलतरा में किसान हाइटेंशन टावर पर चढ़ा, जमीन वापस दिलाने की मांग

CG News: रायपुर के सिलतरा में किसान हाइटेंशन टावर पर चढ़ा, जमीन वापस दिलाने की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सोंडरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए.

फैक्ट्री पर जमीन कब्जाने का आरोप

जानकारी के अनुसार ग्राम सोंडरा निवासी किसान निषाद की फार्च्यून फैक्ट्री के पास कृषि भूमि है, जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, आरोप है कि कुछ साल पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया.

धरसींवा: जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर किसान हाइटेंशन टावर पर चढ़ा, मचा  हड़कंप - Aaj Ki Jandhara

प्रशासन से लगाई थी गुहार

गांव के सरपंच संतोष साहू ने बताया कि पीड़ित किसान ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया, बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन में जमीन किसान की ही पाई गई, इसके बावजूद उसे जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया.

निराश होकर उठाया बड़ा कदम

सरपंच के मुताबिक जब हर जगह से न्याय की उम्मीद खत्म हो गई, तब किसान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आज सुबह हाइटेंशन टावर पर चढ़कर विरोध जताया, घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं और किसान को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश कर रहे हैं, फिलहाल किसान टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है और मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोप, बोर्ड ने शुरू कराई जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home