CG News: गैस संकट के बीच कारोबारियों को राहत, 16 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

CG News: गैस संकट के बीच कारोबारियों को राहत, 16 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

CG News: गैस संकट के बीच कारोबारियों को राहत, 16 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

CG News: देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के बीच कारोबारियों को आंशिक राहत मिलने जा रही है, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद अब पहले चरण में केवल 20 फीसदी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी, यह सप्लाई 16 मार्च से रोटेशन के आधार पर शुरू की जाएगी.

केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

लगातार उद्योग, होटल और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने और पेट्रोलियम और गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि रोटेशन सिस्टम के तहत कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शुरू की जाए.

1100 से 1200 सिलेंडर की होगी सप्लाई

गैस कंपनियों के अधिकारियों और डीलरों के अनुसार आदेश के बाद पहले चरण में करीब 1100 से 1200 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, इनका वितरण डीलरों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, पिछले एक सप्ताह से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के कारण उद्योगों और होटलों में उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है, कई उद्योगों में प्रोडक्शन में 30 फीसदी तक कटौती करनी पड़ी.

स्पंज आयरन उद्योग भी प्रभावित

स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोहा उद्योग भी प्रभावित हुआ है, कई उद्योगपति 22 से 30 फीसदी तक प्रोडक्शन कम कर फैक्ट्रियों का संचालन कर रहे हैं, इस मुद्दे पर 16 मार्च को एसोसिएशन की अहम बैठक भी बुलाई गई है.

होटल-रेस्टोरेंट में बदला मेन्यू

गैस संकट के कारण होटलों और रेस्टोरेंट्स में मेन्यू को करीब 20 फीसदी तक कम करना पड़ा, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन वेस्टर्न जोन के अध्यक्ष कमलजीत होरा के अनुसार गैस की कमी के कारण खासकर नॉनवेज आइटम कम कर दिए गए और खाने के बिल में भी लगभग 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी करनी पड़ी.

विकल्पों से चल रहा काम

स्थिति को संभालने के लिए कई होटल और रेस्टोरेंट इंडक्शन, तंदूर और अन्य वैकल्पिक साधनों के जरिए काम चला रहे हैं, कारोबारियों को उम्मीद है कि सिलेंडर की सप्लाई शुरू होने से जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: फ्लोरामैक्स ठगी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *