CG News: फ्लोरामैक्स ठगी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश

CG News: फ्लोरामैक्स ठगी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश

CG News: फ्लोरामैक्स ठगी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़े कथित ठगी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.

40 हजार से अधिक महिलाओं से ठगी का आरोप

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया है कि, फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर 40 हजार से अधिक महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी की गई है, उन्होंने कहा कि इस मामले में कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजित बसंत द्वारा शासन और आयोग को गलत जानकारी दी गई.

आयोग ने मांगा जवाब

इस शिकायत के बाद राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को सिटिंग करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, आयोग के निर्देश के बावजूद 30 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई रिपोर्ट या जानकारी आयोग को नहीं भेजी गई, इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है.

17 मार्च को पेश होने का निर्देश

आयोग ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मामले में जवाब देने के लिए कहा है, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो, उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हजारों महिलाओं से जुड़ा है, ऐसी घटनाएं योजना को कमजोर करने की कोशिश हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिहान योजना की सीआरपी महिलाओं का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: रायपुर-विशाखापट्ट्नम भारतमाला सड़क पर उद्घाटन से पहले दरार आने की जांच तेज, एनएचएआई ने 15 तरह के परीक्षणों के लिए जुटाए सैंपल CG News: बस्तर की ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, केके रेललाइन पर भू-स्खलन के बाद मरम्मत कार्य में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें CG News: रायगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने बांटे पर्चे, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाकर की इस्तीफे की मांग CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर के भूपेंद्र नाग बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home