CG News: बिलासपुर रेलवे जोन के स्टेशनों पर पानी की क्वालिटी खराब, CAG रिपोर्ट में सामने आई कमियां

CG News: बिलासपुर रेलवे जोन के स्टेशनों पर पानी की क्वालिटी खराब, CAG रिपोर्ट में सामने आई कमियां

CG News: बिलासपुर रेलवे जोन के स्टेशनों पर पानी की क्वालिटी खराब, CAG रिपोर्ट में सामने आई कमियां

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी SECR के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं. CAG ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का आकलन किया. रिपोर्ट में पेयजल से जुड़े मानकों पर बिलासपुर जोन का प्रदर्शन सबसे कमजोर बताया गया है.

पानी में मिले बैक्टीरिया

जांच के दौरान कई स्टेशनों के पानी के नमूनों में ई. कोलाई और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए. ई. कोलाई की मौजूदगी पानी के सीवेज या मल से दूषित होने का संकेत मानी जाती है. कुछ जगहों पर पानी में क्लोरीन का स्तर भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला. ऐसी स्थिति यात्रियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का कारण बन सकती है.

SECR का कमी स्कोर सबसे ज्यादा

CAG ने अलग-अलग कमियों के आधार पर रेलवे जोन का डिफिशिएंसी स्कोर तैयार किया है. इसमें स्कोर कम होने का मतलब बेहतर व्यवस्था और ज्यादा स्कोर का मतलब अधिक कमियां है. पेयजल से जुड़े मानकों में SECR का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो 16 रेलवे जोन में सबसे अधिक है. वहीं दक्षिण मध्य रेलवे का स्कोर 17.53 रहा, जो इस श्रेणी में सबसे कम है.

दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं में बेहतर स्थिति

रिपोर्ट में SECR के लिए एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है. दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है. इस श्रेणी में जोन का डिफिशिएंसी स्कोर 20.97 रहा. यानी पेयजल व्यवस्था में कमियों के बावजूद दिव्यांग यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर पाई गई.

रेलवे ने सुधार की बनाई योजना

CAG रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे की ओर से पेयजल व्यवस्था में सुधार की बात कही गई है. बिलासपुर जोन के स्टेशनों पर वाटर कूलर और टैंक-टू-टैप फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाने की योजना बनाई जा रही है. इसके साथ ही पानी की टंकियों की नियमित सफाई, रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की जांच पर भी जोर दिया जाएगा. अब देखना होगा कि इन सुधारों के बाद यात्रियों को साफ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा कितनी जल्दी मिलती है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में बाबा रामदेव बोले, खतरे में न हिंदू न मुस्लिम, देश का भविष्य खतरे में

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home